स्व. रूपी सोरेन की अंतिम विदाई में शामिल हुए राज्यसभा सांसद बैजनाथ राम एवं लातेहार जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव
लातेहार : मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन की पूज्य माताजी एवं स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती रूपी सोरेन जी के निधन से पूरे झारखंड में शोक की लहर है। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावपूर्ण अंतिम विदाई दी। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद बैजनाथ राम एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के लातेहार जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव सहित जिला सचिव बुद्धेश्वर उरांव, आर्सन तिर्की, रिंकू कश्यप, दीपक कुमार, औरंगजेब खान, सौरभ श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी ने स्वर्गीय श्रीमती रूपी सोरेन जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोकाकुल मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन एवं पूरे सोरेन परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
इस दौरान जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने कहा कि मां का साया उठ जाना जीवन की ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। स्वर्गीय रूपी सोरेन जी की ममता, स्नेह, त्याग और संस्कार सदैव स्मरण किए जाते रहेंगे।
झामुमो नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस कठिन एवं दुःख की घड़ी में पूरा संगठन शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
रिपोर्टर : बब्लू खान

No Previous Comments found.