बालूमाथ थाना में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न
बालूमाथ : बालूमाथ थाना परिसर में शुक्रवार को दुर्गा पूजा शांतिपूर्वक मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक अंचल अधिकारी बालेश्वर राम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बालूमाथ बीडीओ सोमा उरांव ने कहा कि पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरा, लाईट की व्यवस्था करना अनिवार्य होगा। बालूमाथ थाना प्रभारी अनुभव सिन्हा ने कहा कि इस दौरान पुलिस सोशल मीडिया पर नजर रखेगी किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक पोस्ट करने पर सख़्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूजा पंडाल में कम से कम दो दरवाजा बनाये तथा अग्निशमन की व्यवस्था आवश्य करे। ताकि किसी भी अनहोनी से निपटा जा सके। वही पूजा समिति के अध्यक्ष रवि सिंह ने पूजा से संबंधित कार्यक्रम की जानकारी विस्तार पूर्वक दिया। बैठक में आदर्श नगर दुर्गा पूजा समिति बालूमाथ, सेरेगड़ा दुर्गा पूजा समिति, दुर्गा पूजा समिति बालू, मुरपा,के अध्यक्ष से कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी लिया गया. मौके पर बालूमाथ एस आई देवेंद्र सिंह, धीरज सिंह, अभिषेक सिंह, कृष्णपाल सिंह पवैया, अखिलेश भोगता, संजय यादव, श्याम सुंदर यादव, विनोद साव, प्रदीप गंझू, मनान कुरैशी, त्रिवेणी साव, साबिर अंसारी, गजेंद्र हिमांशु, प्रेम प्रशाद गुप्ता, रौशन यादव, राजेश यादव, मो० जुबैर, रंजीत यादव, रवि सिंह, उदय प्रकाश यादव, युगल किशोर सिंह, राम प्रसाद साहू, संतोष यादव, सुखनंदन यादव, शैलेंदर प्रसाद बैध, जगरनाथ यादव, मुरली प्रसाद, शंभू प्रसाद, गोपाल यादव, शमसुल खान, सहित कई लोग मौजूद थे।
रिपोर्टर : मो० अरबाज

No Previous Comments found.