बालूमाथ में भव्य कलश यात्रा, मां दुर्गा के जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल
बालूमाथ : शारदीय नवरात्र एवं महालया के अवसर पर बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के भैसादोन और आरा ग्राम में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। दोनों गांवों में श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। गाजे-बाजे और मां दुर्गा के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। भैसादोन में दुर्गा पूजा समिति की ओर से निकाली गई कलश यात्रा दुर्गा मंडप परिसर से शुरू होकर बड़की नदी तट पहुंची। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरा। इसके बाद यात्रा वापस दुर्गा मंडप पहुंची, जहां विधि-विधान से कलश स्थापना की गई। इस दौरान 1000 से अधिक महिला, युवती और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम में लातेहार जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी भी उपस्थित रहीं। वहीं,आरा ग्राम में भी नवरात्र के अवसर पर ग्रामीणों और दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने आरा ग्राम में गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली। इसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आराधना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। कलश यात्रा दुर्गा पूजा पंडाल से निकलकर विभिन्न मार्ग होते हुए पिंडरा नदी पहुंची जहां कलश में जल भरकर पुनः वापस पूजा स्थल लाया गया। दोनों गांवों में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों को सफल बनाने में दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों, सदस्यों और ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।नवरात्र को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण इलाके जैसे शेरेगडा, मुरपा, भगिया, झाबर, बालू, रजवार में देवी दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जा रही है। मौके पर आरा ग्राम के पूजा समिति अध्यक्ष कृष्णा साव, सचिव पदुम यादव, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार,अशोक प्रसाद, उमेश साव, राहुल साव, राजेंद्र साव, रवि प्रकाश, जितेंद्र प्रसाद, विनोद गंझू, खेमलाल गंझू वही भैंसादोंन ग्राम पूजा समिति अध्यक्षउदय प्रकाश यादव, उपाध्यक्ष मनोज यादव,दिनेश यादव, पंकज यादव (छोटा), आलोक यादव, सुरेश यादव,सत्येन्द्र यादव,जितेन्द्र यादव, राजू यादव,आनन्द यादव,शिवदास यादव, दीपक यादव,संतोष यादव,बबलू यादव, रितेश यादव,सत्यनारायण यादव, अखिलेश यादव, जुगेश यादव, मुन्ना यादव,संदीप कुमार यादव, अरविन्द यादव समेत कई लोग उपस्थित थे।
रिपोर्टर : मो० अरबाज

No Previous Comments found.