बालूमाथ में राजस्व उप निरीक्षक चार्लेस गिद्ध को दी गई सेवानिवृत्ति विदाई
बालूमाथ : बालूमाथ प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार कक्ष में शनिवार को राजस्व उप निरीक्षक चार्लेस गिद्ध के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। वे हल्का संख्या 12 एवं 5 में राजस्व उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने 25 फरवरी 1989 से 31 अक्टूबर 2026 तक अपनी सेवाएं दीं। समारोह में अंचल अधिकारी बालेश्वर राम, प्रखंड विकास पदाधिकारी सोम उरांव, सीआई वासुदेव मेहता सहित अन्य कर्मचारियों एवं उपस्थित लोगों ने उनके कार्यकाल की सराहना की और उनके सुखद भविष्य की कामना की। मौके पर राजेंद्र कुमार, सुधीर साव, अनिल कुमार, कृष्णा सिंह, मो.अलीम सहेली सहित कई लोग मौजूद थे।
रिपोर्टर : मो० अरबाज

No Previous Comments found.