चिराग पासवान के 44वें जन्मदिन पर लातेहार में धूमधाम से मना जश्न, कार्यकर्ताओं ने केक काटकर दी बधाई
लातेहार : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का 44वां जन्मदिन शनिवार को लातेहार जिला मुख्यालय स्थित होटल ब्लीस में हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं एनडीए के घटक दलों के नेताओं ने एकजुट होकर केक काटा और चिराग पासवान के दीर्घायु एवं उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने चिराग पासवान जिंदाबाद और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) जिंदाबाद के गगनभेदी नारे लगाकर उत्साह का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश सचिव सह झारखंड आंदोलनकारी नेता मुरली प्रसाद ने कहा कि चिराग पासवान जी के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और युवाओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण के कारण पार्टी निरंतर प्रगति कर रही है। उनके नेतृत्व में पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान युवाओं की उम्मीद और नई पीढ़ी के प्रेरणास्रोत हैं। उनके नेतृत्व में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) आने वाले दिनों में और अधिक मजबूत होगी तथा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी।
गंगा प्रसाद यादव ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित श्री गंगा प्रसाद यादव ने कहा कि चिराग पासवान देश के युवा, ऊर्जावान एवं लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं। वे समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान और युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके नेतृत्व और विचारों से पार्टी के कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा एवं प्रेरणा मिलती है। उन्होंने चिराग पासवान के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना की।
राकेश दुबे ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर
इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्री राकेश दुबे ने कहा कि चिराग पासवान के नेतृत्व में पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। उनके विचारों और जनसेवा के संकल्प को गांव-गांव तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि लातेहार जिले में भी पार्टी संगठन को मजबूत बनाने और आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के लिए कार्यकर्ता पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे।
मुकेश पाण्डेय ने युवाओं से जुड़ने का किया आह्वान
वहीं, जिला मंत्री भाजपा लातेहार श्री मुकेश पाण्डेय ने चिराग पासवान को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चिराग पासवान का राजनीतिक सफर युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने अपने नेतृत्व, संघर्ष और सकारात्मक सोच से देश की राजनीति में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन की मजबूती और देश के विकास के लिए सभी सहयोगी दलों के बीच आपसी समन्वय एवं एकजुटता आवश्यक है। चिराग पासवान के नेतृत्व में पार्टी और अधिक सशक्त बने, यही शुभकामना है।
कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि मुकेश सोनी, उत्तम प्रसाद, विवेक चंद्रवंशी, विजय सिंह, बंशंकर सिंह, सोहन राम, मोहन राम, नागेश्वर बैठा, सुदर्शन पासवान, राजकुमार भुइयां, हरि मांझी, किरण, राम बजरंगी प्रसाद, ममता देवी, सोना देवी, हीरामनी देवी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक एवं एनडीए के घटक दलों के नेता उपस्थित रहे। अंत में उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और चिराग पासवान के नेतृत्व में पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, उमंग और संगठनात्मक एकजुटता का माहौल देखने को मिला।
रिपोर्टर : बब्लू खान

No Previous Comments found.