छठ पर्व पर बालूमाथ में कई स्वयंसेवी संस्थाओं ने किया दूध, आम की लकड़ी और नारियल का वितरण
बालूमाथ : छठ महापर्व के अवसर पर बालूमाथ में विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं एवं समाजसेवियों की ओर से छठ व्रतियों और उनके परिजनों के बीच दूध,आम की लकड़ी और नारियल का वितरण किया गया। बालूमाथ योग समिति की ओर से थाना चौक के समीप समिति अध्यक्ष बबलू चौरसिया के नेतृत्व में आम की लकड़ी का मुफ्त वितरण किया गया। मौके पर लालदेव गंझू, सुरेंद्र गुप्ता, अमन सिन्हा, राजकिशोर प्रसाद, मुन्ना वर्मा, पंकज सिन्हा, शशिभूषण गुप्ता, अखिलेश भोक्ता, गजेंद्र, हिमांशु, विक्की सिंह,ओम पांडेय, रिशु कौशल, अमर ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद थे। वहीं, हिंद भारती स्वयं सेवी संस्थान की ओर से लागत मूल्य से कम दर पर 2000 लीटर दूध का वितरण 52 लोगो के बीच किया गया। इसमें रवि सिंह, विनोद साव, कैलाश यादव, बमभोला, बीजू यादव, रवि रजक, संजू ओझा की भूमिका रही। रौनियार विकास सोसायटी की ओर से मुफ्त नारियल एवं लागत मूल्य पर दूध उपलब्ध कराया गया। इस कार्य में विनोद बिहारी, सुजीत कुमार, पप्पू गुप्ता, मिथिलेश गुप्ता, मोहन गुप्ता एवं आशीष गुप्ता शामिल रहे। इसके अलावा बालूमाथ निवासी सुरेश साव की ओर से 750 लीटर दूध एवं 1100 पीस केतारी का मुफ्त वितरण किया गया। वहीं,समाजसेवी मिथिलेश सिंह ने लागत मूल्य से कम दर पर 400 लीटर गाय के दूध का वितरण किया। छठ महापर्व के अवसर पर संस्थाओं और समाजसेवियों की इस पहल से व्रतियों एवं उनके परिजनों को काफी सहूलियत मिली।
रिपोर्टर : मो० अरबाज

No Previous Comments found.