फॉरेस्ट जमीन का मुआयना करने पहुंचे एनएलसी के जीएम व वन विभाग के एआईजी व कर्मी समेत 10 लोगों को ग्रामीणों ने बना बनाया बंधक, लिखित आश्वासन के बाद किया गया मुक्त

बालूमाथ :  बालूमाथ प्रखंड के भैसादोंन ग्राम में नॉर्थ कोल ब्लॉक धाधू में वन विभाग की जमीन का मुवायाना करने पहुंचे एनएलसी कोल कंपनी के जीएम अभय भगत व एनएलसी के कर्मी विनोद कुमार व दिनेश कुमार एवं वन विभाग के दिल्ली के एक पदाधिकारी व रेजर नंदकुमार मेहता, आरक्षी कैलाश साहू, रविकुमार, सुनील कश्यप, आनंद चौधरी, संतोष उरांव को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। इसकी सूचना मिलने पर बालूमाथ थाना प्रभारी अनुभव सिन्हा घटना स्थल पर पहुंचे जहां ग्रामीणों का कंपनी के बीच वार्ता कर लोगों को मुक्त कराया। इस बीच पदाधिकारी दोपहर 1:00 बजे से 5:00 बजे तक 5 घंटा ग्रामीणों के बीच बंधक बने रहे। ग्रामीणों ने कहा कि झारखंड में पेसा कानून के तहत बिना ग्राम सभा की अनुमति के बगैर इस गांव में प्रवेश करना वर्जित है इस परिस्थिति में पदाधिकारी गांव में घुसे हैं इसीलिए इन लोगों को बंधक बनाया गया। बाद में लिखित आश्वासन लेने के बाद छोड़ गया है। वहीं वन विभाग के कर्मियों ने बताया कि वन विभाग के क्लीयरेंस हेतु दिल्ली के एक पदाधिकारी बालूमाथ पहुंचे थे। तथा उन पदाधिकारी के साथ बालूमाथ रेंजर समेत 6 वनकर्मी एवं एनएलसी कंपनी के लोगों के साथ भैसादोंन जंगल का मुआयना करने पहुंचा था। जहां ग्रामीणों ने लोगों को बंधक बना लिया। गांव घुसने से पहले स्थानीय पुलिस को सूचित करें, थाना प्रभारी। ग्रामीणों द्वारा बंधक बनाए जाने के बाद थाना प्रभारी अनुभव सिन्हा घटना स्थल पर पहुंचे व ग्रामीण वहां पदाधिकारी व एनएलसी कंपनी के लोगों के बीच समझा बूझकर लोगों को बंधक से मुक्त कराया। थाना प्रभारी ने एनएलसी कंपनी के लोगों को कहा कि अगर आप लोगों  गांव में घुसना है तो सुरक्षा की दृष्टिकोन से इसकी सूचना स्थानीय स्तर पर थाना एवं लोकल प्रशासन को देनी चाहिए। ताकि सुरक्षा व्यवस्था किया जा सके।

- जमीन का नेचर देखने गए थे:कैलाश साहू

भैसादोंन जंगल के इंचार्ज वन विभाग के आरक्षी कैलाश साहू ने कहा कि दिल्ली से वन विभाग के एआईजी (वन महानिरीक्षक) के साथ जिला के  पदाधिकारी के निर्देश पर वन विभाग की टीम व एनएलसी कंपनी भैसादोंन जंगल गए हुए थे वहां जाकर जमीन का नेचर देखना  था। इस जंगल में कौन से जानवर रहते हैं तथा किस प्रकार का पेड़  है।लेकिन जायजा लेने से पहले ही ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। लिखित आश्वासन के बाद पदाधिकारी को किया गया मुक्त:- ग्रामीण ने बताया कि एनएलसी एवं वन विभाग के पदाधिकारी बिना ग्रामीण को सूचना दिए हुए जंगल का जायजा ले रहा था इसी बीच ग्राम प्रधान बिहारी यादव के नेतृत्व में लोगों को बंधक बनाया गया।लेकिन इन लोगों के साथ किसी भी प्रकार का कोई दुर्व्यवहार नहीं किया गया।सौहार्द वातावरण में पदाधिकारी ने लिखित आश्वासन दिया कि बिना गांव के अनुमति के बगैर दोबारा गांव में नहीं आएंगे। वहीं थाना प्रभारी के मध्यस्थ के बाद लोगों को मुक्त किया गया।

रिपोर्टर : मो० अरबाज 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.