ब्लैकमेल कर आत्महत्या के लिए उकसाने मामले में आरोपित गिरफ्तार

लखनऊ आशियाना के रजनीखंड में बीते 18 अप्रैल को एक किशोरी छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा मृतका के पिता ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया था उक्त प्रकरण में आशियाना पुलिस ने मंगलवार शाम आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आशियाना इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि सदर बाजार नई बस्ती कैण्ट के रहने वाले मृतक छात्रा के पिता विकास के अनुसार उनका वर्तमान निवास आशियाना के रजनीखण्ड शारदा नगर मे है। उक्त मकान मे रहकर उनकी पुत्री अदिति एक निजी रेस्टोरेंट में कार्य करती और 12 वीं की छात्रा थी जिसकी दोस्ती सुहैब अख्तर नामक युवक से थी। आरोप है कि युवक द्वारा फोन के माध्यम से उनकी पुत्री  को लगातार प्रताड़ित कर पैसों की मांग किया जा रहा था। इतना ही नहीं, पैसे न देने पर उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव भी बना रहा था। जिसके चलते उनकी पुत्री ने मानसिक तनाव में रहती थी और 18 अप्रैल की सुबह आत्महत्या कर ली थी। पिता की शिकायत पर आशियाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मंगलवार शाम बीबीएयू यूनिवर्सिटी के पास आरोपित युवक को गिरफ्तार कर दर्ज मुकदमे में कार्यवाही करते हुए बुधवार जेल भेज दिया है।


 संवाद सूत्र - रोजेश वर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.