मिशन शक्ति 5.0: मानकनगर में महिलाओं को साइबर अपराध व सुरक्षा की दी गई जानकारी
लखनऊ- मिशन शक्ति 5.0 के तहत थाना मानकनगर पुलिस ने मंगलवार को बाराविरवा चौराहा और सिंगार नगर में महिलाओं व छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। महिला हेड कांस्टेबल साधना, गोमती देवी और महिला कांस्टेबल आकांक्षा भारती ने करीब 20-25 महिलाओं को साइबर फ्रॉड, चेन स्नेचिंग व ओला/कैब बुकिंग में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में 1090, 112, 181, 1098, 1930, 1076, 14567 समेत सभी आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर बताए गए। साथ ही CEIR पोर्टल और यूपी-कॉप ऐप के इस्तेमाल की जानकारी देकर सुरक्षा पंपलेट वितरित किए गए। बताते चलें कि पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन में लखनऊ के 54 थानों पर मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं। यहां निरीक्षक, महिला उपनिरीक्षक समेत विशेष स्टाफ महिलाओं की समस्याओं का त्वरित निस्तारण कर रहा है।मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं-बच्चों को सशक्त बनाना व उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
रिपोर्टर - उमेश विश्वकर्मा


No Previous Comments found.