बाढ़ के बीच सेवा का संकल्प बरकरार,12वें दिन भी जरूरतमंदों तक पहुंची डॉ. बोरा की नारंगी टीम
लखनऊ- फैजुल्लागंज में बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए विधायक डॉ. नीरज बोरा की नारंगी टीम का राहत अभियान 12वें दिन भी जारी रहा। मंगलवार को टीम ने नाव एवं ट्रैक्टर के जरिए जाकर मिल्लत नगर, लोहरामऊ, जायसवाल चौराहा, अपना लॉन, मथुरा विहार, पतंग मैदान के आसपास और शिवशक्ति नगर में राशन सामग्री एवं पेयजल वितरित किया। वहीं टीम द्वारा शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर व्रत रखने वाले लोगों को फलाहार वितरित कर उनकी धार्मिक भावनाओं का भी ध्यान में रखा।राहत वितरण टीम में नगर उपाध्यक्ष सौरभ बाल्मीकि, आकाश सिंह सतीश वर्मा, लवकेश सिंह, शैलेन्द्र मौर्य, शैलेन्द्र स्वर्णकार, शिवम श्रीवास्तव, कृपाशंकर मिश्रा, मयंक मिश्रा, गौरव अवस्थी, राजू सिंह, श्रेया निगम एवं विवेक राजपूत सहित अन्य लोग शामिल रहे।

No Previous Comments found.