घरेलू नौकरानी पर घर से मोबाइल, जेवर और 50 हजार चोरी का आरोप, मुकदमा दर्ज

लखनऊ। कृष्णानगर कोतवाली इलाके मे रहने वाले एक व्यक्ति ने घर में झाड़ू-पोंछा का काम करने वाली नौकरानी पर उसके मालिक ने मोबाइल, जेवर और नकदी चोरी का आरोप लगाया है। कृष्णानगर कोतवाली इलाके के विजयनगर निवासी नितिन मदान पुत्र अमर प्रकाश मदान के अनुसार उनके घर पर करीब एक साल से सुभाषनी पत्नी राम प्रसाद निवासी न्यू इंद्रपुरी, कृष्णानगर झाड़ू-पोंछा और बर्तन धोने का काम करती थी। वह सुबह दो घंटे और शाम दो घंटे काम करती थी। आरोप है कि बीते 27 सितम्बर को उनका एंड्रॉयड मोबाइल और कुछ निजी प्रयोग के जेवर, जिन्हें उन्होंने अलमारी में देखा था, 1 अक्टूबर को जरूरत पड़ने पर खोजने पर अलमारी में नहीं मिले। साथ ही 50,000 रुपये नकद भी गायब थे। जिसकी उन्होंने अपने स्तर से काफी तलाश की, लेकिन सामान नहीं मिला। इसी बीच उनकी नौकरानी सुभाषनी ने 30 सितम्बर को काम छोड़कर चली गई थी। जब उससे मोबाइल, जेवर और नकदी के बारे में पूछा तो उसने साफ मना कर दिया। जिसके चलते उन्होंने नौकरानी सुभाषनी पर चोरी का संदेह जता स्थानीय कृष्णानगर कोतवाली मे पुलिस से लिखित नामजद शिकायत की है। कृष्णानगर कोतवाली प्रभारी पी के सिंह ने बताया पीडित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्टर - राजेश वर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.