आलमबाग बस स्टैंड पर सेना के जवान का कीमती मोबाइल- एटीएम चोरी, निकाले 40 हजार

लखनऊ। सेना के एक जवान ने आलमबाग बस स्टैंड पर उसका कीमती मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड चोरी कर खाते से 40 हजार रुपये निकाले जाने के मामले मे आलमबाग पुलिस पर सुनवाई नहीं करने के बाद उच्चाधिकारियों के आदेश पर घटना के तीन सप्ताह बाद केस दर्ज करने का आरोप लगाया है। मूल रूप से ग्राम रामपुर ठाकुर दयाल, पोस्ट गुलालपुर, थाना लालगंज, जिला मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश का निवासी राजकुमार पुत्र मुल्ले के अनुसार वह वर्तमान में भारतीय सेना में कार्यरत है। बीते 19 सितम्बर को वह छुट्टी से वापस आ रहा था। समय करीब 10:30 बजे लखनऊ आलमबाग बस स्टैंड के पास से टेढ़ी पुलिया जाते समय भीड़ का फायदा उठाकर उसके बैग से चोरों ने मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड चोरी कर उसके एटीएम खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए। जिसकी जानकारी होने पर उसने घटना की शिकायत स्थानीय आलमबाग थाने में पुलिस से की, आरोप है कि आलमबाग पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की । जिसके चलते उसने उच्चाधिकारियों से मामले की शिकायत कर मदद की गुहार लगाई जिसके बाद पुलिस ने उच्चाधिकारियों के आदेश पर घटना के तीन सप्ताह बाद सोमवार को केस दर्ज किया है। आलमबाग कोतवाली प्रभारी बृजेश त्रिपाठी ने बताया पीडित सेना के जवान की शिकायत पर चोरी की धारा मे केस दर्ज कर घटना स्थल के फुटेज खंगाल चोरों की तलाश की जा रही है। रिपोर्टर - राजेश वर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.