अज्ञात दबंगों ने पार्क में टहल रहे युवक को लाठी-डंडों से पीटा,
लखनऊ। कृष्णानगर कोतवाली इलाके के कानपुर रोड एलडीए कॉलोनी में सोमवार देर पार्क मे टहल रहे युवक की लाठी-डंडों से लैस लगभग एक दर्जन अज्ञात दबंगों ने घेरकर जमकर पीटाई कर दी और उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। कृष्णानगर कोतवाली इलाके के कानपुर रोड एलडीए कॉलोनी सेक्टर-डी में रहने वाले अंशुमान कुमार राजवीर पुत्र राजेंद्र कुमार के अनुसार सोमवार रात करीब 11 बजे खाना खाकर वह घर के निकट स्थित पार्क में टहल रहे थे । इसी दौरान लाठी-डंडों से लैस 8 से 10 अज्ञात लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें घेरकर हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले । अज्ञात दबंगों के हमले में पीड़ित के सिर और शरीर पर चोटें आईं है।
वही पीडित का कहना था उसने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को देकर स्थानीय थाने में लिखित शिकायत की है । कृष्णानगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीके सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर हमलावरों के विरुद्ध मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्टर - राजेश वर्मा

No Previous Comments found.