उपायुक्त ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा, लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दिये जाने का निर्देश

लोहरदगा :  उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने आज स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने का निर्देश दिया है। इस बैठक में उपायुक्त ने प्रसव पूर्व जांच, पहली तिमाही में प्रसव पूर्व जांच निबंधन, गर्भवती महिलाओं की हिमोग्लोबीन की जांच, संस्थागत प्रसव, आयुष्मान भारत योजना मद में आवंटन की स्थिति, लिंगानुपात, बच्चों का पूर्ण टीकाकरण, एमटीसी केंद्रों में बच्चों की भर्ती की स्थिति, टीबी मरीजों की जांच व उनकी वर्तमान स्थिति, कुष्ठ रोग जांच आदि बिंदुओं की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश पदाधिकारियों को दिये गये।

प्रसव पूर्व जांच में निबंधन बढ़ाने के लिए सेविका, सहायिका, सहिया आदि के जरिये मोबिलाइज करने का निर्देश दिया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को इस दिशा में कार्ययोजना बनाकर अग्रेतर कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया।
जिला में अवस्थित एमटीसी केंद्रों में अतिकुपोषित बच्चों की भर्ती के लिए उपलब्ध बेड को सौ प्रतिशत भरने व उनकी मॉनिटरिंग का निर्देश सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को दिया गया।
उपायुक्त द्वारा बैठक में पीएम अभीम और 15वें वित्त आयोग अंतर्गत मद से संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई और अधूरी योजनाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। जिला में निर्मित क्रिटिकल केयर ब्लॉक की भी समीक्षा करते हुए उसे हैण्डओवर कराने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त द्वारा जिला में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत विभिन्न स्वीकृत पदों और उसमें कार्यरत बल की समीक्षा की गयी।  बेहतर सुविधाएं मुहैया कराएं उपायुक्त ने कहा कि जिला में लोगों केा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराएं। किसी प्रकार की शिकायत स्वास्थ्य सुविधा को लेकर प्राप्त ना हो। उपायुक्त ने इमरजेंसी में उपलब्ध बेड की भी समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिये। आज की बैठक में सिविल सर्जन डॉ राजू कच्छप, डीपीएम नाजिश अख्तर, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, एपिडेमोलॉजिस्ट समेत स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारीगण व कर्मीगण उपस्थित थे।

रिपोर्टर : नेहाल अहमद 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.