रोडवेज की बस में हार्ट अटैक से परिचालक की हुई मौत।

लखनऊ : राजधानी में आज सुबह चारबाग डीपो की बस संख्या यूपी 78 FT 9342 के परिचालक 56 वर्षीय रमेश कुमार गौड़ की बस में हार्ट अटैक आने से मौत हो गयी। चारबाग डिपो की यह बस इलाहाबाद के लिए रवाना हुई थी, तेलीबाग पहुंचते ही परिचालक रमेश कुमार गौड़ को अचानक दिल का दौरा पड़ गया और वे बेहोश हो गये। आननफानन में बस चालक ने रमेश कुमार गौड़ को लोकबंधु हास्पिटल पहुंचाया जहाँ चिकित्सको ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के चिकित्सकों की माने तो परिचालक की मौत हार्ट अटैक आने से हुई है। मृतक रमेश कुमार गौड़ रुस्तम बिहार कालोनी नई बाजार सीपेड चौराह नादरगंज का निवासी है। जहाँ वह पत्नी शांति देवी तथा दो पुत्र और दो पुत्रियों के साथ रहता था। पुत्र अभिषेक गौड़ (22 बर्ष), दीपक गौड़ (20 वर्ष ) प्राइवेट वाहन चालक हैं तथा दो पुत्री आरती गौड ( 26 ), रिचा (19 बर्ष) जिसमें आरती शादी शुदा है और रिचा पढ़ाई कर रही है। पुत्र दीपक गौड़ के मुताबिक उसके पिता रमेश कुमार गौड़ वर्ष 2005 से रोडवेज में संविदा पर परिचालक पद पर कार्य का कर रहे थे।

रिपोर्टर : उमेश विश्वकर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.