एलपीजी के लिए लखनऊ में भी हाहाकार, घरेलू सिलेंडर के लिए लगी लंबी कतार।

लखनऊ :  राजधानी लखनऊ में कुकिंग गैस सिलेंडर को लेकर हाहाकार समाप्त होने का नाम ही नहीं ले रहा। गैस  एजेंसी के बाहर और गोदामों पर सुबह से आमजन की लंबी कतारें लग रही है। लोगों में दहशत है कि सिलेंडर नहीं मिला तो कैसे चलेगी उनके घर की रसोई, लोगो अपने काम से छुट्टियां लेकर एलपीजी गैस के लिए लंबी कतारों का हिस्सा बन रहे है।  घरेलू कुकिंग गैस के लिए राजधानी लखनऊ में भी अपराध अफ्रीका माहौल देखा जा रहा है। जगह-जगह गैस एजेंसियों की गोदाम पर लोगों की लंबी कतार लगी है। इस दौरान कोई शॉर्टकट से घुसने का प्रयास करता है तो संघर्ष की स्थिति उत्पन्न हो जा रही है। ऐसा ही कुछ आलम शनिवार को आशियाना के किला मोहम्मदी में हिंदुस्तान पेट्रोलियम की गैस एजेंसी पर देखने को मिला। इस एजेंसी की मैनेजर सौरभ पांडेय ने बड़ी संख्या में भीड़ देख पार्क में लाइन लगवा क्रम में घरेलू गैस का वितरण शुरू किया। चिलचिलाती धूप में लोगों की लंबी कतारें लग गई। लोगों का कहना रहा कि पांच दिन से सिलेंडर की गाड़ी नहीं आ रही थी और कंज्यूमर परेशान थे। एजेंसी के मैनेजर ने अपना फोन भी बंद कर लिया था आज गाड़ी आई तो राहत मिला कि उनके घरों में अब भरा सिलेंडर पहुंच जाएगा। वहीं रतनखंड में भारत गैस की एक गाड़ी पहुंची वहां भी कंज्यूमर की कतार देखने को मिला। बस उपभोक्ताओं के जुबान पर एक ही शब्द रहा कि उन्हें इससे पहले कभी सिलेंडर के लिए इस तरह से जूझना नहीं पड़ा है। शिवानी नाम की एक गृहणी महिला ने बताया कि उनके घर पर छ दिन से गैस सिलेंडर खत्म है घर में इंडक्शन चूल्हा न होता तो न जाने इस स्थिति का सामना वह कैसे करती।

 रिपोर्टर  : अमित श्रीवास्तव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.