खेल के दौरान बल्ले से मासूम की मौत के मामले में नाबालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का दर्ज हुआ मुकदमा

लखनऊ : आशियाना थाना क्षेत्र के औरंगाबाद जागीर में रविवार शाम बच्चों के खेल में बैट लगने से मासूम की मौत मामले में आशियाना पुलिस ने सोमवार को पिता की शिकायत पर मोहल्ले के ही एक नाबालिक बच्चे के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं सोमवार अपराह्न पोस्टमार्टम के बाद मासूम के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। 

आशियाना थाना प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह ने बताया कि 11 वर्षीय मासूम की मौत मामले में औरंगाबाद जागीर निवासी मृतक बच्ची के पिता सूरज पुत्र राम आसरे ने मोहल्ले के एक किशोर पर जानबूझकर बैट से उनकी पुत्री पर हमला करने का आरोप लगा शिकायत किया है। पिता का आरोप है कि रविवार शाम करीब 4:30 बजे औरंगाबाद जागीर सामुदायिक केंद्र के सामने प्लाट में कुछ बच्चे बैट बॉल खेल रहे थे जहां उनकी पुत्री वैष्णवी भी पहुंच गयी वहीं पर मौजूद औरंगाबाद जागीर का ही रहने एक लड़का जिसका उनकी पुत्री को भाग जाने को कहा, जब वैष्णो देवी नहीं भागी तो उसने बैट से मुह तोड देंगे की बात कही और अपने हाथ मे लिए क्रिकेट बैट से उनकी पुत्री वैष्णवी के सीने पर हमला कर के मार दिया। जिससे उसे गहरी चोट लगी और वह बेहोश हो गयी और परिजन जब उसे लोकबन्धु अस्पताल लेकर गए तो चिकित्सको ने बैष्णवी को मृत घोषित कर दिया।

आशियाना इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह के मुताबिक पिता की शिकायत पर गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

रिपोर्टर : उमेश विश्वकर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.