डिप्रेशन के चलते बीकॉम छात्रा ने फंदे से लटक कर की आत्महत्या।
लखनऊ : कृष्णानगर कोतवाली इलाके में रविवार शाम एक बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा अपने घर में फंदे से लटक गई। भाई ने बहन को फंदे से लटका देख परिजनों के साथ बहन को फंदे से उतार लोकबंधु अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी अनुसार कृष्णा नगर के न्यू सरदारी खेड़ा में रहने वाली भूमिराज (27) पुत्री राम लखन बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा थी रविवार को अपने कमरे में दुपट्टे के सहारे पंखे से फंदा बना लटक गई। शाम करीब 5 बजे छोटे भाई राहुल ने बहन को फंदे से लटका देख तो चीख पुकार मचाने लगा आनन फानन में परिजन पुत्री को फंदे से उतार लोकबंधु अस्पताल ले गए जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने सोमवार को मृतक छात्रा का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक पांच बहन दो भाइयों में दूसरे नंबर पर थी और मां सरला है।परिजन के अनुसार मृतक विगत कई दिनों से उनकी पुत्री डिप्रेशन में चल रही थी।
रिपोर्टर : अमित श्रीवास्तव
No Previous Comments found.