महिला गैंग ने ऑटो में बैठी महिला की चेन किया चोरी

लखनऊ : कृष्णानगर कोतवाली क्षेत्र मे तीन दिन पूर्व महिला टप्पेबाज गैंग ने चलती आटो से एक महिला का चेन चोरी कर लिया। सरोजनीनगर के चिल्लावा निवासी रामचन्द्र ने बताया वह बीते 16 मार्च को वह अपनी बीमार पत्नी कमला देवी को दवा दिलाने के लिए दुबग्गा गए थे और वापसी के दौरान वह बाराविरवा चौराहे से घर जाने के लिये ऑटो में बैठे थे। आटो मे सवार तीन महिलाओं ने मौका पाकर रास्ते में उनकी पत्नी के सोने की चेन पार कर दी और पुरानी चुंगी पर उतरकर फरार हो गई। कृष्णानगर इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया महिला के पति की शिकायत पर चोरी की धारा मे मुकदमा दर्ज कर आटो सवार टप्पेबाज महिलाओ की तलाश की जा रही है।

 रिपोर्टर : अमित श्रीवास्तव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.