सिक्खी मेरी पहचान फाउंडेशन द्वारा मनाया गया शहीदी दिवस

लखनऊ :  शहीदी दिवस के अवसर पर सोमवार को सिक्खी मेरी पहचान फाउंडेशन द्वारा कृष्णा नगर स्थित कार्यालय में माँ भारती  के वीर सपूत शहीद ए आज़म सरदार भगत सिंह, शहीद सुखदेव, शहीद राजगुरु को पुष्पांजलि, माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और उनकी वीरता को याद किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्था के अध्यक्ष सरदार दिलप्रीत सिंह (डी पी) ने कहा कि इसी भावना से हम सभी को माँ भारती की सेवा करनी चाहिए और लोगों को जागरूक करना चाहिए। संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार लखविंदर पाल सिंह, सरदार कुलवीर सिंह सोढ़ी , सरदार सुरेंद्र पाल सिंह, सरदार कुलवंत सिंह, सरदार हरजीत सिंह सोखी, सरदार निरवैर सिंह, सरदार सुरिंदरपाल सिंह घई समेत सिक्ख समाज संस्था के सदस्यों ने शहीदों के चित्र पर श्रद्धांजलि दी और अंत में संस्था के उपाध्यक्ष सरदार रणवीर सिंह कलसी ने सभी का धन्यवाद कर कार्यक्रम का समापन किया।

 रिपोर्टर : अमित श्रीवास्तव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.