सिलेंडर की कालाबाजारी पर आपूर्ति विभाग का छापा, 52 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद
लखनऊ : खाद्य आपूर्ति विभाग ने मंगलवार को मुखबिर सूचना पर कृष्णानगर थाना क्षेत्र के न्यू सरदारी खेड़ा के एक मकान में छापामारी कर कुल 52 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किया है। क्षेत्रीय खाद्य आपूर्ति अधिकारी की शिकायत पर कृष्णानगर थाने में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही किया जा रहा है।
खाद्य आपूर्ति विभाग अधिकारी अशोक कुमार चौरसिया ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर गैस सिलेंडर कालाबाजारी को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत मंगलवार को न्यू सरदारी खेड़ा में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी को लेकर घरेलू सिलेंडर स्टॉक किए जाने की सूचना मिली जिसपर हजरतगंज से एआरओ श्रद्धा श्रीवास्तव, चौक आपूर्ति निरीक्षक चक्रपाणि मिश्र, आलमबाग एआरओ सुरेश कुमार सरोज के नेतृत्व में टीम गठित कर छापामारी कर सुनील कुमार पुत्र सियाराम के घर और उनके पिकअप गाड़ी से कुल 52 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद हुआ है, जो कि महंगे दामों पर विक्री के लिए स्टॉक किया गया था। बरामद हुए सिलेंडरों में 46 सिलेंडर भरे हुए थे, एक आंशिक रूप से भरा हुआ था और पाँच सिलेंडर खाली थे। जिसे कस्टडी में ले लिया गया है। आपूर्ति अधिकारी अशोक चौरसिया की शिकायत पर कृष्णानगर पुलिस ने 3/7 की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रिपोर्टर - अमित श्रीवास्तव
No Previous Comments found.