घात लगाए भाइयों ने लोहे की रॉड से युवक पर हमला कर किया बेहोश

लखनऊ : आशियाना क्षेत्र में तीन दिन पूर्व रंजिशन घाट लगाए भाइयों ने ई रिक्शा लेकर घर जा रहे युवक पर हमला कर दिया जिससे युवक बेहोश हो गया। पीड़ित ने आशियाना थाने पर नामजद शिकायत की है।

आशियाना के औरंगाबाद खालसा निवासी समसुद्दीन के अनुसार 28 मार्च की शाम वह ई रिक्शा लेकर घर जा रहा था रास्ते मे घाट लगाए बैठे चांद, अनस व अफनान पुत्रगण सुहैल व सुनील जोया का कर्मचारी समेत तीन चार अज्ञात ने उसे जबरन रोक लिया और सभी एक साथ होकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे और लोहे की राड निकाल सर पर हमला कर दिया जिस कारण वह वही मौके पर ही  बेहोस होकर गिर गया। 

पीड़ित के अनुसार परिजन उसे उठाकर आशियाना थाने ले गए पुलिस द्वारा लोकबन्धु अस्पताल मे उपचार कराया गया। आशियाना इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित की नामजद शिकायत पर आरोपित हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

रिपोर्टर - अमित श्रीवास्तव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.