संपत्ति लालच में देवरानी ने भाभी और जेठ पर किया हमला, दी धमकी।

लखनऊ : कृष्णानगर कोतवाली में एक महिला ने अपनी देवरानी-देवर पर संपत्ति विवाद को लेकर गाली गलौज, मारपीट, धमकी का आरोप लगा शिकायत की है । सुल्तानपुर रोड सुशांत गोल्फ सिटी में रहने वाली  लीना पत्नी विनोद मिश्रा के अनुसार उसका एक मकान कृष्णा नगर के अम्बेडकर नगर में है। आरोप है कि बीते 12 अप्रैल को उसे अपनी सास की तबीयत खराब होने की जानकारी पर वह अपने पति और बच्चों के साथ सास का हालचाल लेने अम्बेडकर नगर मकान पर गई थी, मकान के ऊपरी फ्लोर पर रह रही पहुंची किरायेदार ने उसकी देवरानी शाइस्ता खान उर्फ गुडिया आर्या को उसके आने की जानकारी दे दी। जिसके पश्चात सूचना मिलते ही उसकी देवरानी ने मौके पर पहुंच उसके संग गाली-गलौज करते हुए उसके कमरे में घुसकर मारपीट करने लगी और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए उसके दोनों मकानों पर अपना हक जताने लगी। वहीं पीड़िता का कहना था झगड़े के दौरान उसकी देवरानी ने खुद को नाखून से चोट पहुंचाकर उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी। इस विवाद में उनका तबियत बिगड़ गया निजी चिकित्सक से इलाज कराने के बाद ठीक होने पर रविवार को कृष्णा नगर थाने पर पहुंच अपने देवर और देवरानी के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस के अनुसार मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

 रिपोर्टर  : अमित श्रीवास्तव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.