कृष्णानगर थाना क्षेत्र में “मिशन शक्ति 5.0” के तहत महिलाओं और बच्चों को किया गया जागरूक
लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार एवं पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा व सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही योजना “मिशन शक्ति 5.0” के अंतर्गत लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट की थाना कृष्णानगर टीम ने विशेष जागरूकता अभियान चलाया। पिंक बूथ-12, सी.एम.एस., थाना कृष्णानगर क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम में महिला कांस्टेबल शिखा पांडेय के नेतृत्व में महिलाओं और बच्चों को महिला सुरक्षा, महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर, महिला हेल्प डेस्क, साइबर अपराध और पिंक बूथ की सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को 112, 1090, 181, 1076 सहित अन्य हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग के तरीके बताए गए। साथ ही साइबर सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में बताया गया। साइबर अपराध होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक व सुरक्षित बनाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम लगातार संचालित किए जाएंगे।
रिपोर्टर : राजेश वर्मा

No Previous Comments found.