मोहनलालगंज पुलिस ने नष्ट कराई 4200 लीटर अवैध शराब

मोहनलालगंज :  लखनऊ ,अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोहनलालगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वर्ष 2017 से 2025 के बीच विभिन्न अभियोगों में बरामद लगभग 4200 लीटर अवैध कच्ची एवं देशी शराब को नष्ट कराया। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के अनुपालन में थाना परिसर में जेसीबी मशीन से गड्ढा खुदवाकर की गई।सहायक पुलिस आयुक्त मोहनलालगंज ज्ञानेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक मोहनलालगंज ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई।मोहनलालगंज कोतवाली में दर्ज कुल 89 अभियोगों में जब्त की गई अवैध शराब को नियमानुसार नष्ट किया गया। कार्रवाई के दौरान सभी आवश्यक विधिक औपचारिकताओं का पालन किया गया। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ग्राम चौकीदारों की भी मौजूदगी रही।एसीपी ज्ञानेंद्र सिंह के अनुसार अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। एसीपी का कहना है कि इससे कानून व्यवस्था मजबूत होगी और अवैध कारोबार में लिप्त लोगों पर प्रभावी अंकुश लगेगा। एसीपी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि अवैध शराब समाज के लिए गंभीर खतरा है। इसके निर्माण और बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ आमजन की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।इस दौरान एसीपी मोहनलालगंज ज्ञानेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक  यशवंत सिंह तथा एचएम मालखाना हेड कांस्टेबल संजीव कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

रिपोर्टर : धीरज 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.