बड़े मंगल पर जबरौली में उमड़ा भक्ति का सैलाब समाजसेवी संजीव सिंह के संयोजन में हुआ विशाल भंडारा
लखनऊ : छठे बड़े मंगल के अवसर पर विकासखंड मोहनलालगंज के जबरौली गांव में मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। समाजसेवी संजीव कुमार सिंह के संयोजन में हुए इस आयोजन में आसपास के गांवों से हजारों श्रद्धालु प्रसाद पाने पहुंचे।
भंडारे से पूर्व सुंदरकांड पाठ व हवन हुआ। इसके बाद पूड़ी-सब्जी, बूंदी और शीतल जल का प्रसाद वितरण किया गया। प्रसाद वितरण की शुरुआत समाजसेवी संजीव कुमार सिंह और रामरछ सिंह ने की। इस दौरान पूरा परिसर जय श्री राम के नारों से गूंजता रहा।
कार्यक्रम में बाबा प्रवीण त्रिपाठी, समाज सेवी विनीत सिंह वरिष्ठ पत्रकार अनुराग सिंह वरिष्ठ पत्रकार मुकेश द्विवेदी सभासद सोनू रावत, गोली सिंह, पत्रकार सूरज तिवारी, पत्रकार धीरज तिवारी, अमोद कुमार अशोक तिवारी हिमांशु तिवारी पंकज यादव अधिवक्ता रविशंकर समाजसेवी ज्ञानेश शर्मा समाजसेवी दल्लू भाई प्रधान आईपी सिंह समेत क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। पूरे दिन गांव में भक्तिमय माहौल रहा। आयोजक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि बड़े मंगल पर हर वर्ष यह भंडारा सामाजिक समरसता और हनुमान जी की भक्ति के उद्देश्य से किया जाता है। स्थानीय लोगों ने आयोजन की सराहना की।
रिपोर्टर : धीरज तिवारी
No Previous Comments found.