जालसाजों ने मोबाइल फोन हैक कर बुजुर्ग के खाते से निकाले लाखों रुपए

लखनऊ :  कृष्णानगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक बुजुर्ग से जालसाजों ने फोन पर खाते की जानकारी हासिल कर लाखों रुपए पार कर दिए। कृष्णा नगर के न्यू इंद्रलोक कॉलोनी में रहने वाले हाल रेलवे से सेवानिवृत्त अखिलेश बाबू के अनुसार बीते 9 जून की दोपहर उनके पास एक अंजान नंबर से काल आया,कालर ने उनसे पेंशन के विषय में बात की और बात करते-करते गुमराह कर फोन हैक कर लिया। आधे घण्टे बाद जब वह बैंक गए तो खाते से 14,50000 लाख रुपए निकल जाने का जानकारी मिला। पीड़ित बुजुर्ग ने साइबर हेल्प लाइन पर शिकायत दर्ज करा स्थानीय कृष्णा नगर थाने पर पहुंच शिकायत की है। रिटायर्ड बुजुर्ग की शिकायत पर कृष्णा नगर पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।


 रिपोर्टर : अमित श्रीवास्तव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.