दुकान पर रिफाइंड लेने गया 12 वर्षीय किशोर लापता, केस दर्ज

लखनऊ :  कृष्णानगर कोतवाली क्षेत्र के न्यू सरदारी खेड़ा से 12 वर्षीय किशोर दो दिन से लापता है। किशोर 1 जुलाई की रात घर के पास दुकान पर सामान लेने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। न्यू सरदारी खेड़ा निवासी पूजा वर्मा पत्नी जगदीश के अनुसार, वह किराये के मकान में रहती हैं। 1 जुलाई की रात करीब 9:30 बजे उन्होंने अपने 12 वर्षीय बेटे आयुष को घर से कुछ दूरी पर स्थित दुकान से रिफाइंड लेने भेजा था। लेकिन आयुष दुकान तक नहीं पहुंचा और घर भी वापस नहीं आया।  परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन किशोर का कोई पता नहीं चला। इसके बाद बृहस्पतिवार को कृष्णा नगर थाने में शिकायत दी गई।  कृष्णा नगर इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोर की तलाश की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।

रिपोर्टर : अमित श्रीवास्तव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.