अभाविप द्वारा “भारतीय ज्ञान परंपरा में युवाओं की भूमिका” विषयक संगोष्ठी का आयोजन
लखनऊ : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) लखनऊ पश्चिम जिले के अंतर्गत डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय इकाई द्वारा “भारतीय ज्ञान परंपरा में युवाओं की भूमिका” विषय पर एक संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय कला मंच के अखिल भारतीय प्रमुख श्री अंकित शुक्ल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा केवल अतीत की धरोहर नहीं, बल्कि वर्तमान और भविष्य के निर्माण का सशक्त आधार है। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे भारतीय संस्कृति, ज्ञान, मूल्यों एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को आत्मसात करते हुए समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलानुशासक डॉ. आशुतोष पांडेय ने भारतीय ज्ञान परंपरा की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवाओं को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़कर राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में योगदान देना चाहिए।
इस अवसर पर श्री आयुष बाजपेई, अभाविप बुद्धेश्वर नगर अध्यक्ष डॉ. विजय वर्मा एवं अभाविप बुद्धेश्वर नगर मंत्री श्री अभिजीत शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को भारतीय चिंतन, संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं परिषद के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। संगोष्ठी के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय ज्ञान परंपरा के महत्व एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के प्रति प्रेरित किया गया।
रिपोर्टर : अर्पित कुमार
No Previous Comments found.