डॉ. बोरा ने अयोध्या पार्क व उस्मान एंक्लेव में ओपन जिम स्थापना का किया भूमि पूजन

लखनऊ : उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लाला लाजपत राय वार्ड स्थित  अयोध्या पार्क एवं उस्मान एंक्लेव में आज स्थानीय विधायक डॉ. नीरज बोरा ने ओपन जिम स्थापना का भूमिपूजन किया। ओपन जिम स्थापना का कार्य लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा।

भूमिपूजन के दौरान विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि हमारा संकल्प है, कि क्षेत्र में विकास के साथ-साथ नागरिकों को स्वस्थ एवं बेहतर वातावरण भी उपलब्ध हो। ओपन जिम जैसी सुविधाएं लोगों को नियमित व्यायाम और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी, पार्षद राघवराम तिवारी, जवाहर गुप्ता, संतोष शर्मा, मिंटू, भरत, राहुल सिंह, सूरज लोधी, प्रदीप यादव, रविन्द्र श्रीवास्तव, प्रतीक अवस्थी, अभिषेक सोनी, नीरज, अभय मिश्रा, गोपाल स्वर्णकार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

रिपोर्टर : चौधरी मुकेश सिंह 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.