आरईवी एक्सपो का दूसरा दिन: जीएम सोलर सिस्टम ने लगाया भव्य स्टॉल, प्रदर्शित किए उत्पाद
लखनऊ - रेव एक्सपो 2026 के आयोजन का आज दूसरा दिन चल रहा है। सौर ऊर्जा क्षेत्र की कंपनियां इस एक्सपो में उत्साह के साथ भाग ले रही हैं। इसी क्रम में सौर ऊर्जा क्षेत्र की अग्रणी कंपनी जीएम सोलर सिस्टम ने पूरे उत्साह के साथ एक्सपो में प्रतिभाग किया है।
जीएम सोलर सिस्टम के ओनर गुरविंदर सिंह सौर ऊर्जा के क्षेत्र में एक बहुत ही अनुभवी व्यक्ति हैं। इनके पास सौर ऊर्जा के क्षेत्र का डेढ़ दशक से ज्यादा लंबा अनुभव है। जीएम सोलर सिस्टम के ओनर सरदार गुरविंदर सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि आने वाला समय सोलर इंडस्ट्रीज का है, क्योंकि विद्युत हर घर की एक आवश्यक जरूरत है। विद्युत का उत्पादन करने के लिए सरकार का बहुत ज्यादा धन व्यय होता है, जिसका सीधा असर उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ता है।
वहीं दूसरी ओर, सूर्य स्वच्छ ऊर्जा का प्राकृतिक एवं निशुल्क स्रोत है। जीएम सोलर अपने उपभोक्ताओं के आर्थिक बचत के हित को ध्यान में रखते हुए सोलर होम यूटिलिटी सिस्टम का निर्माण किया है, जिसमें बैटरी बैकअप, हाइब्रिड इनवर्टर, सोलर स्ट्रीट लाइट व सोलर पैनल का निर्माण किया है; जिनकी समय-समय पर सर्विस की समयबद्ध सुविधा कंपनी द्वारा निशुल्क उपलब्ध कराई जाती है।
रिपोर्टर - मुकेश सिंह चौधरी
No Previous Comments found.