तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर, सिर में आई चोट; नाक और हाथ में फ्रैक्चर

 लखनऊ : कृष्णानगर कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बुजुर्ग के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि नाक और हाथ में फ्रैक्चर हो गया। गंभीर हालत में उन्हें पहले लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। फिलहाल उनका एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है और हालत गंभीर बनी हुई है।

कृष्णानगर क्षेत्र के हिंदनगर निवासी ज्ञानचंद पुत्र मेवाराम के मुताबिक, बीती 23 अक्टूबर को शाम करीब 5:30 बजे वह अपने पिता के साथ पैदल दुकान जा रहे थे। इसी दौरान प्लाजा आइसक्रीम की दुकान के सामने बाइक संख्या यूपी 32 क्यूडी 1523 के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनके पिता को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में बुजुर्ग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों की मदद से उन्हें तत्काल नजदीकी लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

ज्ञानचंद के अनुसार, हादसे में उनके पिता के सिर में गंभीर चोट आई है और नाक व हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पीड़ित बेटे की शिकायत पर कृष्णानगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी बाइक चालक की तलाश शुरू कर दी है।कृष्णानगर कोतवाली प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी बाइक चालक की तलाश की जा रही है।

 रिपोर्टर : राजेश वर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.