मोहनलालगंज में पिता की डांट से क्षुब्ध होकर बीस वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान

मोहनलालगंज,लखनऊ : मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के गोपालखेड़ा में बीस वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा समेत अन्य विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान सुजीत कश्यप पुत्र रामचंदर निवासी गोपालखेड़ा, थाना मोहनलालगंज के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक बीते शनिवार रात दावत में जाने से मना करने की बात को लेकर पिता ने सुजीत को डांट दिया था। इससे क्षुब्ध होकर वह अपने कमरे में चला गया। इसके बाद कमरे में लगे पंखे के सहारे गमछे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।रविवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर बड़े भाई आशीष ने खिड़की से झांककर देखा तो सुजीत का शव फंदे से लटकता मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया।इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया पारिवारिक बात को लेकर युवक के क्षुब्ध होने के बाद आत्महत्या किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भरकर अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टर : धीरज 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.