विद्युत सुरक्षा को लेकर कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण
मोहनलालगंज/लखनऊ : मोहनलालगंज स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर शनिवार को विद्युत सुरक्षा को लेकर विशेष प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरणों के सही इस्तेमाल और उनके रखरखाव की जानकारी दी गई।प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को बताया गया कि विद्युत कार्य करते समय सुरक्षा उपकरणों का निर्धारित तरीके से उपयोग करना बेहद जरूरी है। सुरक्षा नियमों का पालन और उपकरणों की उचित देखभाल कर कार्यस्थल पर होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। अधिकारियों ने कर्मचारियों को सुरक्षित कार्यप्रणाली अपनाने के प्रति जागरूक किया।इस मौके पर सहायक अभियंता 11 केवी एवं एलटी सौरभ मौर्या, अवर अभियंता विजय कुमार शर्मा, सुरेंद्र कुमार (टीजी-2), संजय मौर्य, दिलीप बाजपेई और मनोज कुमार मिश्रा सहित विद्युत विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी कर्मचारियों ने विद्युत सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन करते हुए कार्य करने का संकल्प लिया।
रिपोर्टर : धीरज तिवारी

No Previous Comments found.