एसआईआर अभियान का जिला निरीक्षक ने किया निरीक्षण, बीएलओ को दिए निर्देश

मोहनलालगंज/लखनऊ : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शनिवार को आयोजित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान दिवस के दौरान जिला प्रशासन की ओर से नामित जिला निरीक्षक एवं उप कृषि निदेशक विनय कुमार कौशल ने मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने बूथ संख्या 182 और 187 पर पहुंचकर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति परखी। उन्होंने बीएलओ से मतदाता सूची से हटाए गए नामों, नाम विलोपन की प्रक्रिया तथा नए मतदाताओं के नाम शामिल किए जाने की स्थिति की जानकारी ली।जिला निरीक्षक ने बीएलओ को निर्देश दिए कि पात्र नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाए, जिससे कोई भी पात्र नागरिक अपने मतदान के अधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने पुनरीक्षण कार्य को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराने पर भी जोर दिया।निरीक्षण के दौरान सुपरवाइजर एवं सहायक विकास अधिकारी सोमनाथ यादव, बीएलओ विनीत कुमार मिश्रा और कमलेश सहित अन्य संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।

रिपोर्टर : धीरज तिवारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.