राष्ट्रीय स्वय सेवक संघ को लेकर कांग्रेस नेताओं के ब्यान मूर्खतापूर्ण और अज्ञानता से है भरे
लुधियाना - राष्ट्रीय स्वय सेवक संघ को लेकर कांग्रेस नेताओं के ब्यान मूर्खतापूर्ण और अज्ञानता से है भरे : गुरदेव शर्मा देबी
कहा: विदेशी धरती पर भारत का अपमान करने वाले क्या जाने आर.एस.एस का देश के प्रति त्याग एवं समर्पण भाव
लुधियाना, 3 अक्तूबर () कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी व उदित राज द्वारा आर.एस.एस को आतंकी संगठन बताये जाने पर पलटवार करते हुए पंजाब भाजपा के कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के ब्यान मूर्खतापूर्ण और अज्ञानता से भरे है। राष्ट्रीय स्वय सेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर संघ की गौरवशाली यात्रा को विश्व भर में प्रशंसा मिल रही है। यहां तक की 1962 के भारत चीन युद्व में आर.एस.एस के कार्यो से प्रसन्न होकर उस समय के प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने आर.एस.एस को 26 जनवरी की परेड में शामिल किया था पंरतु अज्ञानी कांग्रेसियो को यह बाते भूल गई है। विश्व के सबसे बडे गैर सरकारी संगठन राष्ट्रीय स्वय सेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की और से एक डाक टिकट और सिक्के को स्मारक के तौर पर जारी किया जाना इस संगठन की महत्वता को रेखाकिंत करता है। राष्ट्रीय स्वय सेवक संघ और उसके अनेक सहयोगी संगठन जिस सेवा भाव से अपना कार्य करते है वहीं उन्हें औरो से अलग करता है, अपनी स्थापना से लेकर अब तक संघ को समय समय पर संर्कीण उदेश्यो से कांग्रेस नेताओं द्वारा लांछित किया गया। उसके स्वय सेवको को प्रताडित किया गया और उनके खिलाफ षडयंत्र भी रचे गये लेकिन संघ अपनी विचारधारा और अपने उन मूल्यो के प्रति अडिग रहा जिसके लिए उसकी स्थापना की गई थी। इसका परिणाम यह हुआ कि उसकी रीति नीति से सहमत अनेक लोगो की सराहना करने को विवश हुए। संघ के स्वयम सेवक भारतीय संस्कृति के मूल्यों के अनुरूप देश को समरस और समर्थ बनाना चाहते है वे जिस त्याग और समर्पण भाव से समाज और राष्ट्र सेवा के अपने दायित्वो का निर्वहन करते है उसका उदाहरण मिलना कठिन है। भाजपा नेता देबी ने कहा कि राहुल गांधी जैसे नेताओं की देशद्रोही मानसिकता का इसी बात से पता चलता है कि वे दक्षिणी अमरीकी देशो की यात्रा के दौरान विदेशाी धरती पर अपने वकतव्यो से भारत का अपमान करने और देश को नीचा दिखाने का काम कर रहे है, राहुल गांधी राष्ट्रीय कलंक बन चुके है वे राष्ट्रीय स्वय सेवक संघ के समर्पण और त्याग को नही समझ सकते।
रिपोर्टर - विकास निर्वाण
No Previous Comments found.