सेंट जोसेफ्स स्कूल सिसवा बाजार का वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ संपन्न
महराजगंज - जनपद के सिसवा बाजार स्थित सेंट जोसेफ्स स्कूल का वार्षिकोत्सव समारोह रविवार को बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर ओ०ए० जोसेफ, प्रबंधक बिन्सी जोसेफ, मुख्य अतिथि मानवेंद्र सिंह, सी०जे० थॉमस, लीली थॉमस एवं प्रधानाचार्य बैजू चेरियन द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
इसके उपरांत विद्यालय के बच्चों ने मनमोहक एवं उत्कृष्ट सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नृत्य, गीत और विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने अपनी संस्कृति से जुड़े रहने तथा समाज में आगे बढ़ने का संदेश दिया। बच्चों की शानदार प्रस्तुति ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिससे पूरा पंडाल लगातार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।
कार्यक्रम में सिसवा चेयरमैन प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल सहित अवधेश चौबे, सोमनाथ चौरसिया, सागर चौरसिया, सत्यप्रकाश तिवारी, विवेक चौरसिया, पंकज तिवारी, मनोज केसरी, राजन विश्वकर्मा, धीरेंद्र प्रताप सिंह, गोविंद सोनी, राजेंद्र केसरी, ऋषिकेश पाण्डेय, आर०बी० दास, सहदेव पांडे समेत अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
विदित रहे कि इस समारोह में छोटे-छोटे बच्चों ने रंग-बिरंगे परिधानों में मंच पर जमकर धमाल मचाया। बच्चों के उत्साहपूर्ण नृत्य को देखकर अभिभावक भी स्वयं को झूमने से रोक नहीं पाए। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर ओ०ए० जोसेफ एवं अंग्रेजी प्रवक्ता फणींद्र कुमार मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों के मन से मंच पर प्रस्तुति देने के डर को निकालना तथा उनमें आत्मविश्वास पैदा करना है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले अतिथियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन सुहानी गुप्ता, आस्था गुप्ता, वंशिका चौहान, क्षेष्टा पांडे, एंजलो बैजू, यशवर्धन पांडे, अनन्या पटवा एवं स्वरा त्रिपाठी ने किया।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार के शिवेंद्र सिंह, प्रेम सागर चौबे, धनंजय मिश्र, फणींद्र मिश्र, मुन्ना पाण्डेय, ए०बी० सर, भुनेश्वर मिश्र, राजकुमार सिंह, प्रदीप रौनियार, अवनीश मिश्रा, नीतेश श्रीवास्तव, अनिल पांडे, पीयूष त्रिपाठी, पुंडरीक गुप्ता, संतोष वर्मा, शिव चौहान, सतीश त्रिपाठी, अजीत बारीक, गंगा दुबे, अमृता पाठक, मनीष श्रीवास्तव, तमजिद अली, राधेश्याम, भुवाल गुप्ता, मंशा गुप्ता, मनोरमा जायसवाल, सलोनी अग्रवाल, अनूप रौनियार, रंजना त्रिपाठी, पूर्णिमा शाही, संतोष तिवारी, रवीना खातून, ओम प्रकाश वर्मा, वीरेंद्र त्रिपाठी, संजय गुप्ता, अशोक पांडे, सिनसी पीटर, ललितेश गुप्ता, रमा श्रीवास्तव, स्नेहा एवं मुकेश सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
रिपोर्टर मनीष कुमार कन्नौजिया

No Previous Comments found.