खेल के दौरान मारपीट, युवक घायल — पुरैना थाने में दी तहरीर

महाराजगंज : क्षेत्र के एक गांव में खेल के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट की घटना हो गई, जिसमें एक युवक घायल हो गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम हरखी निवासी बन्धु सिंह पुत्र स्व. बृजराज सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बड़ा बेटा आदित्य  सिंह क्रिकेट खेलने के लिए गांव के मैदान में गया था। उसी दौरान ग्राम- हरखी (बड़ा टोला) दो युवक आदित्य गुप्ता व  कृष्णा गुप्ता पुत्र अनिल गुप्ता से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

आरोप है कि विवाद के बाद युवकों ने आदित्य सिंह के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे  अंशुमान सिंह को भी आरोपियों ने पीट दिया, जिससे वह  घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
पीड़ित को घुघली स्वास्थ्य केन्द्र से महराजगंज मुख्यालय तथा मुख्यालय से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए भेज दिया गया है। 
पीड़ित का कहना है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ लिखित तहरीर दी। इस संबंध में थाना प्रभारी से बात किया गया तो उन्हें बताया कि मुकदमा दर्ज है कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टर : मनीष कुमार कन्नौजिया

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.