एस.एस. इंटर कॉलेज करमही में मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन, 40 से अधिक छात्र-छात्राएं सम्मानित

महराजगंज : एस.एस. इंटर कॉलेज करमही में आयोजित मेधावी सम्मान समारोह में जिले के 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समारोह के दौरान लगभग 40 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रदान कर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की गई। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक अजय कुमार मिश्रा, प्रधानाचार्य विजय कुमार मिश्रा, मनीष पांडेय, राकेश गुप्ता, अर्चना पाठक, भास्कर पांडेय सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय परिसर में आयोजित इस सम्मान समारोह से विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला तथा शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें प्रोत्साहन मिला।

रिपोर्टर : मनीष कुमार कन्नौजिया

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.