उर्दू अनुवादक अब्दुल्ला खान रिटायर,थानाध्यक्ष ने दी विदाई
महराजगंज - बृजमनगंज जनपद महाराजगंज के बृजमनगंज पुलिस थाने में तैनात उर्दू अनुवादक अब्दुल्ला खान को सेवानिवृत्ति के उपरांत वर्तमान थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा द्वारा भावपूर्ण विदाई दी गई। इस दौरान थानाध्यक्ष ने फूल-माला पहनाकर अब्दुल्ला खान का सम्मान किया। अब्दुल्ला खान जनपद सिद्धार्थनगर के बर्डपुर के निवासी हैं। उन्होंने अपनी अंतिम सेवा बृजमनगंज पुलिस थाने में दी। वे थाने में उर्दू अनुवादक के पद पर कार्यरत थे और उन्होंने लगभग 12 महीने तक बृजमनगंज थाने में निष्ठापूर्वक अपनी सेवाएं दीं। यहीं से वे आज सेवानिवृत्त हो गए।विदाई समारोह के दौरान थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने कहा कि अब्दुल्ला खान ने अपने कार्यकाल में पूरी ईमानदारी और लगन से विभाग की सेवा की। उनका व्यवहार सभी के प्रति सहयोगात्मक रहा। पुलिस स्टाफ ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर पर थाना परिसर भावुक हो उठा। समस्त पुलिसकर्मियों ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी। इस दौरान एस आई तारकेश्वर वर्मा,एस आई गजेंद्र सिंह,एस आई आलोक कुमार,कांस्टेबल अरविंद खरवार,विजेंद्र पाल शाहिद अनेक पुलिसकर्मी मौजूद रहेl
रिपोर्टर - इरफान अहमद
No Previous Comments found.