शिक्षा, प्रतिभा और संस्कृति का संगम बना आरपीआईसी स्कूल का ‘दीपोत्सव 2.0’, मेधावियों का सम्मान

महराजगंज - आरपीआईसी स्कूल की ओर से रविवार को अवंतिका हॉल में ‘दीपोत्सव 2.0’ का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, वहीं पूर्व छात्र-छात्राओं के प्रथम मिलन समारोह ने पुरानी यादें ताजा कर दीं। शिक्षा, प्रतिभा और संस्कृति से सजे इस आयोजन में कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। प्रसिद्ध शिक्षाविद् *बबीता त्यागी उर्फ बबीता मैम* ने विद्यार्थियों को बड़े लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा, अनुशासन और दृढ़ संकल्प ही सफलता की असली कुंजी हैं। वहीं *परिमल त्यागी* ने युवाओं को अपनी रुचि के अनुसार करियर चुनने और किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव हासिल करने की सलाह दी।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी *गौरव सिंह सोगरवाल* और पुलिस अधीक्षक *शक्ति मोहन अवस्थी* ने विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचकर मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्राओं की कांतारा नृत्य प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। प्रसिद्ध कवि *स्वयं श्रीवास्तव* ने ‘आखिर में पुण्य जीत ही जाता है पाप से’ कविता सुनाकर श्रोताओं को भावविभोर किया। वहीं मिमिक्री आर्टिस्ट *राहुल यादव उर्फ जूनियर योगी* ने अपनी शानदार अदाकारी से लोगों का मनोरंजन किया।

समारोह में मंच संचालक *उमेश जायसवाल* की भूमिका भी सराहनीय रही। उन्होंने अपनी प्रभावशाली वाणी और कुशल संचालन से पूरे कार्यक्रम को आकर्षक बनाए रखा।

पूर्व छात्र-छात्राओं के मिलन समारोह में पुराने साथियों ने विद्यालय से जुड़ी यादें साझा कीं। इस अवसर पर कैप्टन मानवेन्द्र सिंह, ज्योतिष मणि त्रिपाठी, सुशील टिबड़ेवाल, अवधेश चौबे, ओए जोसफ, गोविंद सोनी, आलोक शर्मा, अरुण पांडेय, सोमनाथ चौरसिया, सत्यप्रकाश तिवारी, विवेक चौरसिया, कृष्णमुरारी सिंह, पूनम प्रभा सोनी, रोशनी केसरी, ई. नीरज तिवारी, धीरज तिवारी, अनिरुद्ध मणि और रितेश पांडेय सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

अंत में कॉलेज के निदेशक *डॉ. पंकज तिवारी* ने सभी अतिथियों, शिक्षाविदों, अभिभावकों और पूर्व विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। दीपोत्सव 2.0 शिक्षा के प्रति सम्मान, प्रतिभाओं के प्रोत्साहन और पुराने रिश्तों को जोड़ने वाला यादगार आयोजन बना।

रिपोर्टर - मनीष कुमार कन्नौजिया

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.