विजय सिंह एडवोकेट एक पुन: बने जिलाध्यक्ष कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
महराजगंज : जिला कांग्रेस कमेटी पर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा दोबारा विजय सिंह एडवोकेट को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया वही । जनपद के कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर उनका जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत से गदगद जिला अध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि जिस विश्वास के साथ कांग्रेस द्वारा मुझे दोबारा जिला अध्यक्ष की कमान सौंप गई है उससे मैं पूरी ताकत के साथ कार्यकर्ताओं का साथ लेकर वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में महाराजगंज जनपद में कांग्रेस पार्टी को और ताकतवर बनाऊंगा, ताकि 2027 के विधानसभा चुनाव में जनपद में भारतीय जनता पार्टी को हराया जा सके।स्वागत समारोह में मुख्य रूप से कपिल देव शुक्ला, विनोद सिंह, डॉक्टर रामनारायण चौरसिया, पूर्णमासी यादव, चंदन तिवारी, चंद्रजीत भारती, राम नारायण प्रसाद ,गोविंद मिश्रा ,अजय द्विवेदी, आनंद कनौजिया, शेष मणि गुप्ता, राकेश गुप्ता, जमील अहमद, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, सुभाष शर्मा सहित तमाम लोगों ने जिला अध्यक्ष का जिला कांग्रेस कार्यालय पर माल्यार्पण कर स्वागत किया।
रिपोर्टर - अंगद शर्मा

No Previous Comments found.