श्याम भक्ति में सराबोर हुआ सिसवा, भजनों की गूंज के बीच धूमधाम से मना बाबा का जन्मोत्सव

महराजगंज : श्याम नाम की गूंज, भजनों की मधुर स्वर लहरियां और श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब... रविवार की रात सिसवा में कुछ ऐसा ही भक्तिमय नजारा देखने को मिला। खाटू श्याम प्रभु के जन्मोत्सव पर अशर्फी केसरी अतिथि भवन में भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रद्धा और उल्लास के बीच देर रात तक पूरा परिसर श्याममय बना रहा।

आयोजक मंडल के दीपक मधेशिया के संयोजन में आयोजित समारोह का शुभारंभ ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद भजन संध्या का सिलसिला शुरू हुआ। सिसवा के शिव केड़िया, अंतरराष्ट्रीय भजन गायक अमित अंजन, बुजेश शर्मा और नोएडा की अपर्णा मिश्रा ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। श्याम प्रभु की महिमा से जुड़े भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमते नजर आए। बीच-बीच में गूंजते जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

जन्मोत्सव को यादगार बनाने के लिए बाबा श्याम का केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। वहीं, श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे की व्यवस्था भी की गई, जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकजुटता और सेवा भाव का भी सुंदर संदेश देखने को मिला।

कार्यक्रम में अधिवक्ता गोविंद सोनी, प्रिंस जायसवाल, कृष्णमुरारी सिंह, राजेंद्र केसरी, राजन विश्वकर्मा, संदीप सिंहानिया, बबलू शर्मा, धीरज सिंहानिया, रामउग्राह गुप्ता, राजेश जायसवाल, मनीष केसरी, अनिल खेतान, अनिल शर्मा, अरविंद जायसवाल, रवि रौनियार, मनीष अग्रवाल, चेतन शर्मा, पूनम प्रभा सोनी, रोशनी केसरी, वर्षा जायसवाल, अंशिका सिंह, अंकित लाठ, कृष्ण देव चौरसिया, विकाश जायसवाल,शिव जायसवाल, चंद्रसेन सैनी, मक्खन पांडेय, मयंक कुमार, बनारसी गुप्ता, प्रथम शर्मा और रामू मित्तल सहित सैकड़ों श्याम भक्त उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : मनीष कुमार कन्नौजिया

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.