लोणी काळभोर में गुटखा का काला बाज़ार बेनकाब, 47 हजार का माल जब्त; दो आरोपी गिरफ्तार

 हवेली : पुणे के लोणी काळभोर (ता. हवेली) क्षेत्र में पुलिस और खाद्य एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुटखा के अवैध कारोबार का पर्दाफाश किया। शुक्रवार (27 तारीख) दोपहर करीब 2 बजे पवार पान शॉप पर छापा मारकर यह कार्रवाई की गई।

इस छापेमारी में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और करीब 47 हजार रुपये मूल्य का प्रतिबंधित गुटखा, पान मसाला तथा तंबाकूजन्य पदार्थों का स्टॉक जब्त किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गणेश बाळू मंडलकर (उम्र 30 वर्ष) और निलेश वसंत पवार (उम्र 46 वर्ष, दोनों निवासी लोणी काळभोर, ता. हवेली) के रूप में हुई है।

इस मामले में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अस्मिता गणपत गायकवाड़ ने लोणी काळभोर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

रिपोर्टर :  यश सोलंकी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.