अखिल भारतीय मराठा महासंघ की शाखा का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया

महाराष्ट्र : पंढरपुर सोलापुर महाराष्ट्र से मंगळवेढा (पंढरपुर प्रतिनिधि): अण्णासाहेब पाटील आर्थिक मागास विकास महामंडल की योजनाओं का लाभ मंगळवेढा तालुका के अंतिम पायदान तक मराठा समाज के लोगों को दिलाकर उन्हें उद्यमी बनाना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है, ऐसा स्पष्ट मत अखिल भारतीय मराठा महासंघ के जिलाध्यक्ष अर्जुनराव चव्हाण ने व्यक्त किया।

शुक्रवार 27 फरवरी को मंगळवेढा तालुका के हुन्नूर व सूर्यवंशी वाडी में अखिल भारतीय मराठा महासंघ की शाखा का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य प्रदीप खांडेकर, पंचायत समिति सदस्य डॉ. आप्पासाहेब निकम, युवक जिलाध्यक्ष शिवाजीराव मोरे, विद्यार्थी आघाडी जिलाध्यक्ष हनुमंत कदम, जिला सहसचिव विलास देते, तालुकाध्यक्ष सचिन डोरले, शहराध्यक्ष अमोल सातपुते, युवक शहराध्यक्ष अण्णा ओमने, पूर्व सरपंच मच्छिंद्र खताळ, मानेवाडी सरपंच सिद्धेश्वर मेटकरी, दत्ताश्रम मठ के मठाधिपति होनमोरे महाराज सहित कई पदाधिकारी, सदस्य और ग्रामस्थ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में अर्जुनराव चव्हाण ने बताया कि वर्ष 2018 में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा नरेंद्र पाटील को अण्णासाहेब पाटील आर्थिक मागास विकास महामंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया और उनके निर्देशानुसार समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने महामंडल को बड़ा निधि उपलब्ध कराया है, जिससे मराठा समाज के युवाओं को उद्यमी बनने से अब कोई नहीं रोक सकता।

महामंडल की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि मंगळवेढा तालुका से कुल 1277 कर्ज आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 861 लाभार्थियों के बैंक प्रकरण मंजूर हो चुके हैं। अब तक 87 करोड़ 61 लाख रुपये का वितरण किया गया है तथा 9 करोड़ 80 लाख रुपये ब्याज परतावा लाभार्थियों को मिला है।

उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में मराठा समाज को एकजुट होने की आवश्यकता है और राज्य में 5 लाख युवाओं को उद्यमी बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसे पूरा किए बिना वे शांत नहीं बैठेंगे।

रिपोर्टर : प्रभव चंद्रकांत काले

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.