अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘जिजाऊ-सावित्री सम्मान पुरस्कार 2026’ का भव्य आयोजन
पुरंदर (पुणे) : पुरंदर तालुका माध्यमिक महिला शिक्षिका संघ तथा रोटरी क्लब ऑफ पुरंदर और गुरुकुल करियर अकादमी, सासवड के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, दिनांक 8 मार्च 2026 को सायं 4 बजे गुरुकुल करियर अकादमी, सासवड, तहसील पुरंदर, जिला पुणे में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ‘जिजाऊ-सावित्री सम्मान पुरस्कार 2026’ का भव्य आयोजन किया गया है।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सासवड नगरपालिके की वर्तमान नगराध्यक्ष आनंदीकाकी चंदुकाका जगताप करेंगी। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि के रूप में महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शाला मुख्याध्यापक महामंडल, मुंबई के सचिव तथा राष्ट्रपती पुरस्कार से सम्मानित प्राचार्य नंदकुमार सागर तथा पुणे जिला परिषद की वर्तमान सदस्या डॉ. प्राजक्ता दिगंबर दुर्गाडे उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर गुरुकुल करियर अकादमी के संस्थापक प्राचार्य संदीप चंद्रकांत टिळेकर, रोटरी क्लब ऑफ पुरंदर के अध्यक्ष प्रमोद धनवडे, राष्ट्रपती पुरस्कार प्राप्त मुख्याध्यापक कुंडलिक मेमाणे, सेकंडरी सोसायटी मुंबई के उपाध्यक्ष सुधाकर जगदाळे, गुरुकुल करियर अकादमी की व्यवस्थापक उषा संदीप टिळेकर, महाराष्ट्र राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रवक्ता वसंतराव ताकवले, पुणे जिला टी.डी.एफ. संगठन के सचिव तानाजी झेंडे, पुणे जिला कांग्रेस शिक्षक विभाग के अध्यक्ष रामप्रभू पेटकर, पुरंदर तालुका मुख्याध्यापक संघ के अध्यक्ष दिलीप नेवसे, तालुका मुख्याध्यापक संघ के सचिव मारुती झगडे, पुणे जिला सेवानिवृत्त शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष दिलीप पापळ, पुरंदर हाईस्कूल एंड ज्युनियर कॉलेज के प्राचार्य इस्मईल सय्यद, पुरंदर तालुका माध्यमिक मुख्याध्यापक संघ के अध्यक्ष दत्तात्रय रोकडे, शिक्षक लोकशाही आघाडी के अध्यक्ष जालिंदर घाटे, पुरंदर शिक्षक परिषद के अध्यक्ष शिवहार लहाने, पुरंदर तालुका माध्यमिक मुख्याध्यापक संघ के सचिव सचिन धनवट, शिक्षक लोकशाही आघाडी के सचिव रमेश बोरावके, पुरंदर शिक्षक परिषद के सचिव दिपक भोसले, पुरंदर तालुका माध्यमिक शिक्षकेतर संघ के अध्यक्ष सिद्राम कांबळे, पुरंदर तालुका माध्यमिक शिक्षकेतर संघ के सचिव किर्तीकुमार मेमाणे तथा माध्यमिक शिक्षक संघ के सलाहकार मिलन जाधव सहित अनेक मान्यवर उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम के निमंत्रक के रूप में माध्यमिक शिक्षिका संघ की अध्यक्षा वर्षा देसाई, सचिव मोहिनी लोणकर, कार्याध्यक्ष विद्या कारंडे, उपाध्यक्ष प्रज्ञा वाघमारे तथा पुरंदर तालुका मुख्याध्यापक संघ, माध्यमिक शिक्षक संघ, टी.डी.एफ., शिक्षिका संघ तथा सभी पदाधिकारी आयोजन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।इस संबंध में जानकारी पुरंदर तालुका माध्यमिक मुख्याध्यापक संघ के अध्यक्ष दत्तात्रय रोकडे ने दी है।
रिपोर्टर : संतोष
No Previous Comments found.