विमान नगर में अवैध हुक्का पार्लर पर पुलिस की बड़ी छापेमारी, 7 आरोपी गिरफ्तार

 हवेली :  पुणे सिटी पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल (यूनिट 2) ने विमान नगर स्थित एक रूफटॉप लाउंज में चल रहे अवैध हुक्का पार्लर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने हुक्का सामग्री और विदेशी शराब सहित कुल ₹1,47,550 का माल जब्त किया और सात लोगों को गिरफ्तार किया।

5 अप्रैल 2026 को एंटी-नारकोटिक्स सेल यूनिट 2, जोन 7 क्षेत्र में अवैध व्यवसायों के खिलाफ “कॉम्बिंग ऑपरेशन” चला रही थी। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि विमान नगर के अटलांटिस रूफ टॉप लाउंज होटल में बिना अनुमति के अवैध हुक्का बार संचालित किया जा रहा है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा। जांच में पाया गया कि वहां अवैध रूप से हुक्का परोसा जा रहा था और विदेशी शराब का भंडारण एवं बिक्री की जा रही थी।

इस कार्रवाई में गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:

स्वप्निल शांतराम तांबे (32), निवासी वाघोली

अमेय मुकेश अजमिरे (28), निवासी वाघोली

नवरंग विट्ठलराव कोल्हे (28), निवासी विमान नगर

अमितकुमार दयालजी गोयल (26), निवासी खराड़ी

कमरुल इस्लाम लश्कर (26), निवासी खराड़ी

शिवमकुमार श्रीरामराज यादव (23), निवासी सदर

महरूफ अफताफुद्दीन आलम (18), निवासी सदर


पुलिस ने हुक्का पॉट्स, विदेशी शराब की बोतलें, संबंधित उपकरण और नकदी जब्त की है, जिसकी कुल कीमत ₹1,47,550 आंकी गई है।

इस मामले में विमानतल (एयरपोर्ट) पुलिस स्टेशन में एफआईआर नंबर 200/2026 दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद (महाराष्ट्र संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा 4(ए) और 21(ए), तथा महाराष्ट्र निषेध अधिनियम की धारा 65(ई) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार के मार्गदर्शन में की गई। इस ऑपरेशन में जॉइंट सीपी रंजनकुमार शर्मा, अतिरिक्त सीपी (क्राइम) पंकज देशमुख, डीसीपी (क्राइम) निखिल पिंगले और एसीपी (क्राइम 3) शंकर खातके का मार्गदर्शन रहा। टीम का नेतृत्व सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर पंडित रेजिटवाड ने किया, जिसमें एपीआई नितिन नाइक और अन्य पुलिस कर्मचारी शामिल थे।

रिपोर्टर : यश सोलंकी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.