जेजुरी नगर परिषद के वाहन प्रवेशकर ठेके के लिए फिर शुरू हुई ई-निविदा प्रक्रिया
महाराष्ट्र/ पुरंदर (पुणे) : महाराष्ट्र के जेजुरी नगर परिषद क्षेत्र में वाहन प्रवेशकर वसूली ठेके को लेकर एक बार फिर ई-निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इससे पहले 12 मार्च 2026 को शुरू हुई निविदा प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी, जिसके बाद अब नए सिरे से ई-लिलाव प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। इस बार ठेके की रकम को लेकर शहर में खासा उत्साह और चर्चा का माहौल है।
जेजुरी नगर परिषद की ओर से वाहन प्रवेशकर वसूली के लिए शासन के नियमानुसार नई ई-निविदा प्रक्रिया शुरू की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह ई-लिलाव प्रक्रिया 07 मई 2026 से 18 मई 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जाएगी।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष यह ठेका करीब 1 करोड़ 89 लाख रुपये में गया था, लेकिन इस वर्ष शुरुआती चर्चाओं में ही बोली लगभग 3 करोड़ रुपये तक पहुंचने की बात सामने आ रही है। इसी वजह से नई निविदा प्रक्रिया पर स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और ठेकेदारों की नजरें टिकी हुई हैं।
नगर परिषद की इस प्रक्रिया को लेकर अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि अंतिम बोली कितनी ऊंचाई तक पहुंचेगी। बढ़ती प्रतिस्पर्धा और संभावित रिकॉर्ड बोली के कारण जेजुरी शहर में इस ठेके को लेकर उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है।
रिपोर्टर : प्रा. संतोष जगताप

No Previous Comments found.