चंद्रपुर में 93 निवेशकों से 2.77 करोड़ की ठगी, प्लॉट और सोने का लालच देकर लगाया चूना
महाराष्ट्रा : चंद्रपुर, प्लॉट बुकिंग पर 10 ग्राम सोना और निवेश की राशि पर आकर्षक रिटर्न देने का लालच देकर 93 निवेशकों से कुल 2 करोड़ 77 लाख 48 हजार 926 रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है।
इस मामले में गडचांदूर निवासी रेवनाथ आनंदराव एकरे (46 वर्ष) की शिकायत पर 18 नवंबर 2022 को
1) मोतीलाल दुलाल सरकार,
2) बेल्लारी वेंकटाचारी और
3) अनुमंडला महेंद्र रेड्डी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा, चंद्रपुर द्वारा की जा रही है।
जांच में पता चला कि टेकुला मुक्तिराज ने हैदराबाद में ग्रैंड फॉर्च्यूनर इंफ्रा डेवलपर्स नामक कंपनी स्थापित की थी। कंपनी के एजेंट( अमोल गणेश महाजन, भालचंद्र किसान वडसकर, अंजन्ना बेल्लुम और मोतीलाल सरकार )ने चंद्रपुर क्षेत्र में लोगों को निवेश के लिए प्रेरित किया।
निवेशकों को बताया गया कि:
* 1 लाख 10 हजार रुपये निवेश करने पर 5 ग्राम सोना मिलेगा।
* 200 दिनों तक प्रतिदिन 935 रुपये का भुगतान किया जाएगा।
* 5 लाख रुपये का प्लॉट खरीदने पर 500 दिनों में पूरी राशि वापस कर दी जाएगी।
* 1 लाख 65 हजार रुपये की प्लॉट बुकिंग पर 10 ग्राम सोना दिया जाएगा।
इन आकर्षक योजनाओं के झांसे में आकर शिकायतकर्ता रेवनाथ एकरे और उनके 14 साथियों ने कंपनी में बड़ी राशि निवेश की। बाद में ठगी का पता चलने पर शिकायत दर्ज कराई गई।
जांच के दौरान यह सामने आया कि चंद्रपुर जिले के 93 निवेशकों से कुल 2.77 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई है। आरोपियों ने तेलंगाना में कंपनी स्थापित कर चंद्रपुर में भी उसका संचालन किया था।
फरार आरोपियों के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी होने पर नागरिकों से आर्थिक अपराध शाखा, चंद्रपुर से संपर्क करने की अपील की गई है।
संपर्क नंबर:
पुलिस कंट्रोल रूम: 07172-273258, 07172-264702
पुलिस निरीक्षक संतोष शेगांवकर: 8888188529
उपनिरीक्षक प्रभाकर चिकनकर: 9359258365
आर्थिक अपराध शाखा ने नागरिकों से अपील की है कि आरोपियों के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।
रिपोर्टर : गौतम मंडल
No Previous Comments found.