नाबालिग लड़की से दुष्कर्म; आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

मालेगांव (वाशिम) : मालेगांव तालुका के अमानी में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के मामले में मालेगांव पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने लड़की को घर पर अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
इस मामले में मालेगांव पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो (POCSO - बालकों का लैंगिक अपराधों से संरक्षण) अधिनियम के तहत अपराध क्रमांक 373/2026 दर्ज किया गया है।
मामले की आगे की जांच मालेगाव पुलिस ठाणेदार खेर्डे के नेतृत्व मे पुलिस उपनिरीक्षक (PSI) यलगुलवार,शिल्पा लोंढे के मार्गदर्शन में जारी है.

रिपोर्टर : नागेश अवचार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.